spot_img
Homeमुंबई8 अक्टूबर निकलेगी म्हाडा के 2030 घरों की लॉटरी

8 अक्टूबर निकलेगी म्हाडा के 2030 घरों की लॉटरी

  • अबतक 73,604 आवेदन आए

मुंबई (सं. भा.) महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) के मुंबई मंडल ने अगस्त में 2030 फ्लैटों की बिक्री के लिए लॉटरी की घोषणा की थी, जिसे अच्छी प्रतिक्रया मिल रही है। गणेश उत्सव के दौरान अधिक लोगों ने फॉर्म भरा है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम 05 बजे तक 73,604 लोगों ने आवेदन भरा है और 52,898 लोगों ने डिपाजिट की रकम भी जमा कर दी है। गणेश उत्सव शुरू होने से पहले करीब 50,000 लोगों ने ही फॉर्म भरा था और 35,443 लोगों ने डिपाजिट की रकम भरी थी। इन आकड़ों को देख कर यह कहा जा सकता है कि 7 दिनों में 15000 से अधिक लोगों ने फॉर्म और पैसे भी भरें है। याद दिला दें कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बंद होने में हफ्ते भर का समय बाकी है।

19 सितंबर तक भरे जा सकते हैं फॉर्म

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर, 2024 दोपहर 12.00 बजे तक है. साथ ही आवेदक 19 सितंबर 2024 को शाम 5.59 बजे तक जमा राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सकते है।

27 सितंबर 2024 को ड्रा के लिए प्राप्त आवेदनों की मसौदा सूची म्हाडा की वेबसाइट https://hous- ing. mhada.gov.in पर शाम 06.00 बजे प्रकाशित की जाएगी।

बता दें कि म्हाडा मुंबई मंडल की लॉटरी में भाग लेने के लिए IHLMS 2.0 कंप्यूटराइज्ड सिस्टम, एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध किये गए है। इसके अलावा, म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट https://hous-ing.mhada.gov.in पर भी आवेदन पंजीकरण, आवेदन भरने और भुगतान प्रक्रिया उपलब्ध है।

म्हाडा के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मुंबई बोर्ड की लॉटरी 8 अक्टूबर को सुबह 11.00 बजे नरीमन पॉइंट स्थित यशवंतराव चव्हाण में ड्रा की जाएगी। बता दें कि इस लॉटरी में गोरेगांव पश्चिम, एंटॉप हिल-वडाला, पवई, कन्नमवार नगर-विक्रोली, शिवधाम कॉम्प्लेक्स-मलाड, दादर, लोअर परेल, कुर्ला, बोरिवली, मुलुंड, ओशिवरा, वडाला, दादर, मझगांव, घाटकोपर, माहिम, कांदिवली समेत अन्य प्रमुख स्थानों के घरों को शामिल किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com