spot_img
Homeउत्तर प्रदेशलव जिहादी निकला मुन्ना यादव

लव जिहादी निकला मुन्ना यादव

  • लड़की की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

रायबरेली (सं. भा.) एक हिंदू लड़की के घर मुन्ना यादव बनकर दूध बेचने आने वाला बहुरिपिया दरअसल लव जिहादी निकला। बहुरूपिये ने एक हिंदू लड़की से प्रेम प्रसंग बढ़ाकर ब्याह कर लिया। जब इस बात का खुलासा हुआ की वह हिंदू नही मुसलमान है तो बहुरूपिये युवक ने युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। लड़की किसी तरह परिजनों की सहायता से दूसरी जगह चली गई और विवाह कर लिया। वहां भी युवक धमकी देता रहा । इससे ऊबकर पीड़िता ने पुलिस की मदद ली। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने युवक पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। सलोन थाना क्षेत्र के पटेहा गांव का मामला बताया जा रहा है।

रायबरेली जिला सलोन थाना क्षेत्र के पटेहा गांव की रहने वाली पूजा (काल्पनिक नाम) के यहां एक युवक अपने को मुन्ना यादव बता कर दूध बेचने आया करता था। बहुरूपिये मुन्ना यादव और युवती के बीच प्रेम प्रसंग की कहानी बढ़ने लगी और कुछ समय बाद प्यार इतना परवान चढ़ गया कि वह एक दूसरे के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए लेकिन जब युवती तथाकथित मुन्ना यादव के घर पहुंची तो उसे मुस्लिम होने का आभास हुआ और सच्चाई पता चली। युवती किसी तरह वहां से भागकर अपने परिजनों के पास पहुंची और एक दूसरे युवक के साथ शादी रचा ली। इससे बौखलाए नटवरलाल ने हिंदू युवती को धमकाना शुरू कर दिया। बार बार के धमकी से आजिज आकर युवती ने पुलिस की शरण ली। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके बाद पुलिस ने बहुरूपिये मुन्ना यादव पर कार्यवाही करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

लव जिहाद का मामला सामने आने पर पुलिस महकमा एक्टिव मोड में आ गया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर डिप्टी एसपी सलोन अमित सिंह ने आनन फानन जांच पड़ताल की। मामला सही पाए जाने पर आरोपी युवक मुन्ना यादव उर्फ अब्दुल खालिद के ऊपर धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवा कर उसे जेल भेज दिया। लगातार इस तरह की घटनाओं के बाद भी बहुरूपिया द्वारा इस घटना को लगातार अंजाम दिया जा रहा है हालांकि पुलिस के सख्त रवैये ने मामला तूल पकड़ने से रोक दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com