spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबेवड़े भाइयों मामूली बात पर कर दी युवक की हत्या

बेवड़े भाइयों मामूली बात पर कर दी युवक की हत्या

  • एक आरोपी भाई गिरफ्तार

फतेहपुर (सं. भा.) फ़तेहपुर में शराबी भाइयों ने युवक की लाठी डंडों से पीटकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया है। मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूंछतांछ कर रही है।

किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गांव निवासी विमलेश तिवारी ने बताया कि गांव के राममलखन और शिवलखन दोनों सेज भाई हैं। दोनों शराब के लती हैं। शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर विमलेश के भाई राजन तिवारी से उक्त दोनों भाइयों की बहस हो गई। इस दौरान नशे में धुत दोनों भाइयों ने राजन तिवारी पर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया। मारपीट में राजन के सिर और शरीर मे गभीर चोंटें आईं। शोर शराबा सुन आसपड़ोस के लोगो की सूचना पर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। रक्तरंजित राजन को अचेतावस्था में लेकर सीएचसी हरदों लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मेडिकल परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। यह सुन परिजनों में कोहराम मचा रहा। सीओ खागा संजय सिंह ने बताया कि मृतक के भाई विमलेश की तहरीर पर दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रामलखन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com