spot_img
Homeमहाराष्ट्रमालवणी में दहीहंडी उत्सव के दौरान हुआ बड़ा हादसा जर्जर पिलर...

मालवणी में दहीहंडी उत्सव के दौरान हुआ बड़ा हादसा जर्जर पिलर गिरने से 7 वर्षीय मासूम की मौत 

  • बीएमसी की लपरवाही पर उठे सवाल

मुंबई (सं.भा.) दहीहंडी के उत्साह के बीच मुं बईउपनगर मालाड पश्चिम के मालवणी चर्च स्थित चिकुवाडी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दहीहंडी की रस्सी का भार न सह पाने के कारण एक पुराना और जर्जर पिलर भरभरा कर गिर गया। मलबे के नीचे दबने से सात वर्षीय मासूम केतन कमलेश कदम उर्फ रुद्र की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में गहरा रोष है और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मालाड पश्चिम, मालवणी चर्च स्थित चीकू वाडी में स्थानीय युवकों ने दहीहंडी का आयोजन किया था। आयोजन के लिए बांधी गई रस्सी का एक सिरा ताड़ के पेड़ से और दूसरा सिरा पास के एक कमजोर पिलर से बांधा गया था। दोपहर करीब तीन बजे युवक हंडी फोड़ने की तैयारी में थे। पारंपरिक तरीके से थर बनाकर हंडी फोड़ने के दौरान कुछ युवक संतुलन बिगड़ने पर रस्सी पकड़कर लटक गए। रस्सी पर अचानक आए भारी दबाव को जर्जर पिलर बर्दाश्त नहीं कर सका और सीधे नीचे आ गिरा। उस समय पिलर के पास खड़ा सात वर्षीय रुद्र मलबे की चपेट में आ गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत जनकल्याण स्थित सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बीएमसी की अधूरी कार्रवाई पर आक्रोश

स्थानीय नगरसेविका गीता भंडारी ने इस घटना के लिए बीएमसी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले बीएमसी ने यहां एक अवैध निर्माण पर तोड़क कार्रवाई की थी। उस समय दीवार पर बिजली का मीटर बॉक्स लगे होने के कारण पिलर और संबंधित हिस्से को आधा तोड़कर ही छोड़ दिया गया था। तोड़क कार्रवाई के बाद बचा हुआ ढांचा बेहद कमजोर हो चुका था। बीएमसी द्वारा इसे पूरी तरह सुरक्षित या साफ न किए जाने का खामियाजा अंततः एक मासूम को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा। वहीं, स्थानीय लोग अब जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com