spot_img
Homeमहाराष्ट्रपेड़ लगाएं, पेड़ बचाएं... बीएमसी स्थापना दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पेड़ लगाएं, पेड़ बचाएं… बीएमसी स्थापना दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुंबई (सं.भा.) बढ़ते शहरीकरण के बीच मुंबई की हरियाली को बचाने और बढ़ाने की जरूरत लगातार महसूस की जा रही है। इसी दिशा में बीएमसी स्थापना दिवस के अवसर पर आर/दक्षिण विभाग ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कांदिवली पूर्व के लोखंडवाला स्थित स्व. विलासराव देशमुख पार्क में 30 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने पेड़ लगाने के साथ मौजूदा वृक्षों की देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम में आर/दक्षिण विभाग की सहायक आयुक्त आरती गोलेकर, सहाय्यक गार्डन अधीक्षक आर/दक्षिण सचिन शामराव पारखे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बहावा और बकुल प्रजाति के पौधे लगाए गए। अधिकारियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

कि सहाय्यक गार्डन अधीक्षक के रूप में सचिन शामराव पारखे के पदभार संभालने के बाद आर/दक्षिण विभाग के अंतर्गत आने वाले कई उद्यानों में हरियाली और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके चलते कई गार्डन पहले की तुलना में अधिक हरे-भरे नजर आ रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति पारखे का समर्पण उनके कार्यों में भी दिखाई दे रहा है।

पर्यावरण को लेकर सचिन शामराव पारखे ने कहा कि मुंबई में प्रत्येक पेड़ का संरक्षण जरूरी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। आर/दक्षिण विभाग के उद्यानों को अधिक हरा-भरा बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से भी पेड़ों के संरक्षण में सहयोग की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com