spot_img
Homeमुंबईमालाड पुलिस ने देशी कट्टा और विदेशी पिस्तौल के साथ दो अपराधी...

मालाड पुलिस ने देशी कट्टा और विदेशी पिस्तौल के साथ दो अपराधी पकड़े

मुंबई (स भा): मालाड में चल रहे हथियार तस्करी और अपराधियों की सक्रियता के बीच पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। घातक हथियारों के साथ दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जो शहर में अपनी आपराधिक गतिविधियों के लिए सक्रिय थे।

उप पुलिस निरीक्षक रफीक गंवडी ने पहला आरोपी धीरज सुरेन्द्र पांडे (35) को वसई के चिंचोली फाटक, पवन बाग स्थित यात्री होटल के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ।

धीरज की निशानदेही पर यूपी के गोरखपुर से दूसरे आरोपी रविन्द्र पांडे उर्फ राघवेंद्र पुरंदर पांडे (36) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पुलिस ने 4 देशी कट्टा, 1 विदेशी पिस्तौल मैगज़ीन सहित, 2 खाली मैगज़ीन, 9 जिंदा कारतूस और 12 बोर राइफल के 10 जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से एक मारुति सुजुकी वाहन भी जब्त किया गया।

डीसीपी संदीप जाधव ने बताया कि दोनों आरोपियों को स्थानीय कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में सौंपा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके अपराध नेटवर्क के अन्य कनेक्शनों की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com