spot_img
Homeमुंबईस्वर्वेद महामंदिर धाम में जम्मू कश्मीर के अनेक मुस्लिम दीप प्रज्वलित करेंगे

स्वर्वेद महामंदिर धाम में जम्मू कश्मीर के अनेक मुस्लिम दीप प्रज्वलित करेंगे

26 नवंबर को वाराणसी में है आयोजन

  • मुंबई: सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज की अगुआई में कश्मीर से कन्याकुमारी तक स्वर्वेद सन्देश यात्रा के मुंबई पड़ाव में महाराज श्री ने साकीनाका के विंड बैंक्वेट में बताया कि समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव, विहंगम योग संत समाज का 102 वां वार्षिकोत्सव 25 व 26 नवंबर को स्वर्वेद महामंदिर धाम, उमरहा, वाराणसी में होगा इसमें जम्मू कश्मीर के अनेक मुस्लिमों ने दीप प्रज्वलित करने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर 25000 कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ भी होगा।
    स्वामी विज्ञान देव जी ने अपने प्रवचन में कहा कि विहंगम योग के प्रणेता सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज ने अपनी गहन साधना से स्वर्वेद जैसे अद्वितीय सद्ग्रंथ के माध्यम से मानवता को अमूल्य आध्यात्मिक मार्ग प्रदान किया। मैं उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा हूँ। अपने भीतर की अनंत शक्ति का सच्चा ज्ञान आत्मबोध से ही संभव है। मन को साध लेने पर जीवन सरल और शांत हो जाता है, जबकि बाहर की लड़ाइयां भीतर की हार से जन्म लेती हैं।
    बता दें कि वाराणसी के चौबेपुर स्थित उमरहां में तीन लाख वर्ग फीट क्षेत्रफल में स्‍वर्वेद महामंदिर है। स्‍वर्वेद का मतलब आत्‍मा का ज्ञान प्राप्‍त करना है.यहां स्‍वयं का ज्ञान प्राप्‍त किया जा सकता है। इसलिए इस मंदिर में किसी विशेष भगवान की पूजा के बजाय मेडिटेशन किया जाता है। 64 हजार वर्ग फीट में बना मकराना मार्बल से बना यह मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा ध्‍यान केंद्र है। इसमें 3137 स्‍वर्वेद के दोहे लिखे गए हैं। इसमें कमल के आकार का गुंबद बना हुआ है। यह दुनिया का इकलौता सात मंजिला भवन है, जहां पर एक साथ 20 हजार लोग बैठकर मेडिटेशन करते हैं। मंदिर की ऊंचाई 180 फीट है। मंदिर के अंदर 135 फीट ऊंची सदगुरुदेव की सैंडस्‍टोन प्रतिमा भी लगाई गई है, मंदिर का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था।
    विज्ञान देव महाराज इसके बारे में जन जागृति फैलाने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक स्वर्वेद सन्देश यात्रा कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com