spot_img
Homeमुंबईमालाड (ईस्ट) के रहिवसियों के लिए मनपा कार्यालय बन कर हुआ तैयार

मालाड (ईस्ट) के रहिवसियों के लिए मनपा कार्यालय बन कर हुआ तैयार

  • इसी सप्ताह होगा उद्घाटन

मुंबई (सं. भा.) : मालाड पूर्व के रहिवसियों को करीब 6 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद अगले तीन से चार दिन में अलग वॉर्ड ऑफिस मिल जाएगा। बीएमसी का वॉर्ड ऑफिस बन कर तैयार है। उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और स्थानीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इसका उद्घाटन किया जाएगा।
ऑफिस के शुरू होने से करीब 5 लाख पब्लिक को फायदा होने का अनुमान है। खास बात यह है कि नया वॉर्ड ऑफिस बनने के बाद भी यहाँ असिस्टेंट कमिश्नर की नियुक्ति नहीं की जाएगी। पी-नॉर्थ वॉर्ड के असिस्टेंट कमिश्नर ही यह जिम्मेदारी निभाएंगे, बल्कि आवश्यक विभाग के अधिकारियों का कार्यालय यहां होगा।


यहाँ के रहिवासियों को नए वार्ड कार्यालय का 2017 से इंतजार था

पी-नॉर्थ वॉर्ड के असिस्टेंट कमिश्नर किरण दिघावकर ने बताया कि पी नॉर्थ वॉर्ड ईस्ट के नई ऑफिस में डिस्पैच डिजास्टर कंट्रोल, एमओएच, वॉटर डिपार्टमेंट और एसडब्ल्यूएम जैसे आवश्यक विभाग होंगे। डिस्पैच विभाग में लोग अपनी शिकायतों को दे सकेंगे। डिजास्टर कंट्रोल रूम से मालाड (ईस्ट) में आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाने में मदद मिलेगी। एमओएच के बैठने ने लोगों को डेथ सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट व अन्य प्रमाण पत्र लेने में आसानी होगी। वहीं, पानी की समस्या दूर करने के लिए वॉटर डिपार्टमेंट वहां रहेगा, साथ ही साफ- सफाई और कचरा उठाने में मदद मिलेगी। जनवरी 2022 में बीएमसी ने पी-नॉर्थ वॉर्ड को दो भागों में विभाजित करने का फैसला किया था। पी-नॉर्थ वॉर्ड अब पी नॉर्थ ईस्ट और पी-नॉर्थ वेस्ट वॉर्ड के नाम से जाना जाएगा और दोनों के अलग-अलग कार्यालय व कर्मचारी होंगे।
पी-नॉर्थ वॉर्ड के असिस्टेंट कमिश्नर किरण दिघावकर ने बताया कि पी-नॉर्थ ईस्ट का कार्यालय बन कर तैयार है। इसके शुरू होने से लाखों लोगों को फायदा होगा। जनप्रतिनिधियों के साथ जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा।
उसी प्रकार बीजेपी नेता विनोद मिश्रा का कहना है कि मालाडवासियों को इसका 2017 से इंतजार था। मैंने तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को निवेदन दिया था, जिसे उन्होंने मंजूरी दी थी। ठाकरे सरकार ने प्रस्ताव को लटकाए रखा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com