spot_img
Homeउत्तर प्रदेशरात में गिरा पारा और धूप निकलते ही चढ़ गया, गलन का...

रात में गिरा पारा और धूप निकलते ही चढ़ गया, गलन का आने वाला है दौर

जौनपुर (सं. भा.) रात में ठंड व दिन में धूप निकलते ही तापमान चढ़ने का सिलसिला गत पांच दिन से लगातार बना हुआ है। रविवार की रात जहां तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया वहीं सोमवार की सुबह 7:00 बजे सूर्य की किरणों को निकलते ही 14 डिग्री पर पहुंच गया। इससे ठंड से राहत मिली, हालांकि हवाओं के चलने से सिहरन महसूस की गई। रविवार की रात भी कोहरे का घनत्व कम रहा। दृश्यता होने के कारण आवागमन में खास परेशानी नहीं हुई। अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डा. पंकज जायसवाल ने बताया कि सोमवार की सुबह 6 बजे तक तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा पश्चिमोत्तर से 8 से 10किमी / घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। इसके सापेक्ष आर्द्रता 87 फीसद रही। बताया कि सुबह 10:00 बजे तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, 12:00 बजे 21डिग्री और 3 बजे तक 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। शाम पांच बजे के बाद सूरज की किरणों के मद्धिम पड़ने के साथ ही पारे के गिरने का क्रम शुरू हो जाएगा। रात 12 बजे 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद पारा पुनः गिरने लगेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com