spot_img
Homeमुंबईम्हाडा अधिकारी की पत्नी ने की आत्महत्या !

म्हाडा अधिकारी की पत्नी ने की आत्महत्या !

परिजन ने ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

कांदिवली (स भा):मुंबई के कांदिवली के लोखंडवाला परिसर में रहने वाले म्हाडा अधिकारी की पत्नी रेणु कटरे (44) ने अपने घर में फांसी लगाकर शनिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार रात एक बार फिर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद रेणु ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।

इस मामले में मृतका के भाई ऐडवोकेट नितिन शेवाल ने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या का केस नहीं, बल्कि साजिश के तहत हत्या है। उनका कहना है कि रेणु को ससुराल पक्ष की लगातार प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था, जिससे परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने फिलहाल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है।

मौत से पहले फैमिली डॉक्टर को किया था कॉल

पुलिस के अनुसार, महिला ने अपनी मौत से कुछ समय पहले अपने फैमिली डॉक्टर को एक
संकटकालीन कॉल किया था। जिसमें बताया था कि उसके परिवार के सदस्य उसे परेशान कर रहे है। जब उसने आगे कॉल का जवाब देना बंद कर दिया, तो डॉक्टर ने पुणे में उसके रिश्तेदारों को सूचित किया। इसके बाद, महिला का परिवार मुंबई पहुंचा, तो पता चला कि रेणु ने आत्महत्या कर ली है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com