spot_img
Homeमुंबईसब्जियों के दाम छू रहे असमान

सब्जियों के दाम छू रहे असमान

  • बिगड़ा किचन का बजट

मुंबई (सं. भा.) मुंबई सहित देश के अन्य शहरों में खुदरा बाजारों में अभी भी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। २० दिन पहले तक जो सब्जियां जिस रेट में एक किलो मिल जाया करती थी। अब उसी रेट में २५० ग्राम भी नहीं मिल रही हैं। टमाटर अभी भी फुटकर बाजार में २०० से ज्यादा रुपए में बिक रहा है, वहीं बीम्स, शिमला मिर्च, फूल गोभी, भिंडी, अदरक, करेला और अन्य कई सब्जियों के दाम में बढोतरी जारी है। कई राज्यों में एक सप्ताह पहले फूलगोभी ४० से ५० रुपए प्रति किलो बिक रही थी, लेकिन अब इसका दाम ६० रुपए तक पहुंच गया है। इसी तरह हरा मटर पहले ११० रुपए थोक में व्यापारियों को मिल रहा था। अब बाजार में इसे १४०-१५० रुपए प्रति किलो बेचा जा रहा है। एक सप्ताह पहले बैंगन का दाम २५ से ३० रुपए किलो था, जो अब ४० रुपए हो गया है। भिंडी के दाम में भी १० रुपए किलो की बढ़ोतरी हुई है। करेला के दाम भी ६० रुपए तक पहुंच गया है। २५ रुपए किलो बिकने वाले घीया अब ६० रुपए मिल रहा है। शिमला मिर्च का दाम भी अब ८० रुपए से बढ़कर १०० रुपए तक पहुंच गया है। मूली सहित अन्य सब्जियों के दाम भी ६० रुपए से ऊपर हो चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com