वसई ( सं. भा.) कोरोना काल में बंद पड़ी कंपनी का गेट तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के सामान चोरी कर लिए. इन दिनों इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी की घटनाये बढ़ती जा रही है जिसके चलते पुलिस के सामने चुनौतिया बढती जा रही है. वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र स्थित एक कंपनी से अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपये के सामान चोरी कर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. चोरी की शिकायत पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुटी है. नालासोपारा (पू.) के एवरसाइन सिटी निवासी इरशाद निसार अली खान नामक (31) वर्षीय ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि 15 जून रात वसई (पू.) के गवराई पाड़ा स्थित तकदीर इंडस्ट्रीज इस्टेट के गाला नम्बर 13 का मेन गेट तोड़कर अंदर रखे लाखों रुपये मूल्य के कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए. चोरी हुए कुल सामान की कीमत 2 लाख 37 हजार 600 रुपये है. जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है.


