spot_img
Homeमुंबईमानसून में नहीं भीगेगी मुंबई पुलिस, विश्व व्यापार केंद्र ने दिए 10,000...

मानसून में नहीं भीगेगी मुंबई पुलिस, विश्व व्यापार केंद्र ने दिए 10,000 रेनकोट

मुंबई (सं. भा.) 24 घंटे हर मौसम में काम करने वाले मुंबई पुलिस को बारिश में भीगने से बचाने के लिए विश्व व्यापर केंद्र ने 10000 रेनकोट प्रदान किया है. इसका लाभ मुंबई पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस को भी मिलेगा जो बरसात में भी रोड पर डटे रहती है. विश्व व्यापार केंद्र ने सामाजिक जिम्मेदारी के तहत बारिश से बचने के लिए मुंबई पुलिस को 10,000 रेनकोट दिया गया. विश्व व्यापार केंद्र के मुंबई अध्यक्ष विजय कलंत्री ने मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले को रेनकोट सौंपे इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील व वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के वाइस प्रेसिडेंट कैप्टन सोमेश बत्रा, कार्यकारी निदेशक रूपा नाइक और अखिल भारतीय उद्योग संघ वरिष्ठ निदेशक संगीता जैन भी इस अवसर पर उपस्थित थीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com