spot_img
Homeउत्तर प्रदेशविधायक ने शुरू कराई बुजुर्गो के लिए अयोध्या की यात्रा

विधायक ने शुरू कराई बुजुर्गो के लिए अयोध्या की यात्रा

उन्नाव (सं. भा.) : विधानसभा क्षेत्र के बुजुर्गो के लिए सदर विधायक पंकज गुप्ता की ओर से अयोध्या धाम के लिए रविवार को श्रवण कुमार यात्रा की शुरुआत की गई। निजी संसाधनों से शुरू यात्रा का शुभारंभ जानकी कुंड परियर से सांसद साक्षी महाराज ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिदुस्तान में इस तरह का पहला कार्य सदर विधानसभा में हो रहा है, जहां विधायक अपने निजी संसाधनों से 50 वर्ष के ऊपर के बुजुर्गों को अयोध्या धाम के दर्शन कराएंगे। सांसद ने अयोध्या में बतौर कारसेवक किए अपने कार्यों का भी जिक्र किया और राम मंदिर निर्माण के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि यह श्रवण कुमार यात्रा सदर विधानसभा क्षेत्र के बुजुर्गों के लिए निश्शुल्क है। दो बसे लगाई गई हैं जो हर तीसरे दिन अयोध्या जाएंगी। भक्तों का पंजीकरण होने के बाद उनके गावों से ही अयोध्या धाम के लिए बस प्रस्थान करेंगी। दो बसों में 80 यात्रियों को ले जाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राज किशोर रावत ने की। कार्यक्रम में सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, पुरवा विधायक अनिल सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला, भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य आनंद अवस्थी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामशंकर यादव, प्रदीप सिंह, समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे। मंच संचालन अनुराग अवस्थी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को आना था, लेकिन अचानक मुख्यमंत्री के साथ उन्हें गोरखपुर जाना पड़ा और वह नहीं आ सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com