spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअब 22 जनवरी को सभी सेंटरों पर लगेगा कोरोना का टीका

अब 22 जनवरी को सभी सेंटरों पर लगेगा कोरोना का टीका

सुलतानपुर (सं. भा.) : कोरोना का नियमित टीकाकरण शुक्रवार से बनाए गए सभी सेंटरों पर शुरू किया जाएगा। इसके लिए लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कुल 43 टीमें बनाई गई हैं। कोल्ड चेन में रखी गई वैक्सीन की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। टीकाकरण के दौरान ही जरूरत के हिसाब से वैक्सीन को निकाला जाएगा।

शनिवार को तीन सेंटरों पर कुल 214 स्वाथ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई थी। बुधवार व शनिवार को अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए किए जाने वाला रूटीन टीकाकरण प्रभावित न हो इसके लिए कोरोना का टीका लगाने के दिन के निर्धारण व अन्य तैयारियों को लेकर कुछ दिनों तक इस अभियान को शासन की तरफ से होल्ड रखने की बात कही गई थी। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि शासन की तरफ से सोमवार व शुक्रवार को कोरोना का टीका लगाने का दिन निर्धारित किया गया है। शुक्रवार यानि 22 जनवरी को सभी 14 सीएचसी व जिला महिला-पुरुष अस्पताल में बनाए गए सेंटरों पर सुबह दस बजे से शुरू कर दिया जाएगा। एक टीम में तीन स्वास्थ्य व दो पुलिसकर्मियों को रखा गया है। सभी सीएचसी प्रभारियों को सभी व्यस्थाओं को समय से पूा करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com