मुंबई (सं. भा.) : मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे कल सोमवार को 53 वर्ष के हो गए। उनका 53वां जन्मदिन बोरीवली पूर्व, नेशल पार्क के आदिवासी पाड़े में 53 किलो वजनी केक काट कर मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। मनसे के मुंबई महामंत्री नयन कदम ने उक्त केक बनवा था।

इस अवसर पर नयन कदम ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान सबसे ज्यादा उपेक्षित नेशनल पार्क में रहने वाले आदिवासी जन जाती के लोग हैं। कोई इनकी सुध तक नही लेने आता। उन्होने तंज कसते हुए कहा कि आज कल नेताओं के जन्मदिन 5 स्टार होटलों में मनाए जाते हैं। ऐसा दौर ही चल रहा है। हमारे नेता राज साहेब ने स्पष्ट आदेश दिया था कि अगर इनका जन्मदिन मनाना है तो घोर गरीब और जरुरतमंदों के बीच उनकी मदद करके मनाओ। यही कारण है कि इस महामारी के दौरान आदिवासी पाड़े के गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के इरादे से मैने हमारे पार्टी के मुखिया राज ठाकरे के जन्मदिन का केक यहां काटने का निर्णय लिया।


