spot_img
Homeमुंबईअप्पापाड़ा में 900 से ज्यादा लोगों ने लिया महाआरोग्य शिविर का लाभ

अप्पापाड़ा में 900 से ज्यादा लोगों ने लिया महाआरोग्य शिविर का लाभ

‘जरूरत जिनको मदद उनको’

मालाड (स भा): मुंबई के मालाड पूर्व के अप्पा पाड़ा इलाके में स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित लोगों के लिए फ्रैंड्स ऑफ एजुकेशन ट्रस्ट ने निःशुल्क महाआरोग्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में एचबीएसी शुगर लेवल जांच, आरबीएस रैंडम ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड ग्रुप, बीपी ब्लड प्रेशर, ईसीजी, न्यूरोपैथी टेस्ट (पैर की नसों की जांच), बीएमडी हड्डियों की जांच, स्त्री रोग, दांत और मसूड़ों की जांच, नाड़ी परीक्षण, ऑक्सीजन लेवल, आंखों की निःशुल्क जांच और चश्मा वितरण जैसी सेवाएं दी गईं। साथ ही फ्री एंजियोप्लास्टी व बायपास मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया गया।

इस महाशिविर का लाभ 900 से अधिक लोगों ने उठाया। ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए कांग्रेस नेता संदीप सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेश पांडे ने कहा कि अप्पा पाड़ा में रोजमर्रा की जद्दोजहद में जीने वाले अधिकांश लोग स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते। इसी कारण उनकी संस्था ‘जरूरत जिनको मदद उनको’ स्लोगन के तहत ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन लगातार करती आ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com