spot_img
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: पटाखा फैक्टरी में धमाका, पत्नी की मौत, पति गंभीर

फतेहपुर: पटाखा फैक्टरी में धमाका, पत्नी की मौत, पति गंभीर

फतेहपुर (हुसैनगंज): फतेहपुर के जमरावां गांव में एक पटाखा फैक्टरी में हुए जोरदार धमाके में एक महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रविवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ, जिससे आसपास के मकान भी हिल गए।
यह हादसा तब हुआ जब वीरेंद्र पासवान (45) और उनकी पत्नी विमला देवी (40) अपनी फैक्टरी में पटाखे बना रहे थे। शुरुआती जांच में दमकल विभाग का मानना है कि पटाखे बनाने के दौरान दबाव पड़ने से निकली चिंगारी से बारूद में आग लग गई, जिससे एक बड़ा धमाका हुआ।
धमाका इतना तेज था कि पूरी कोठरी, जहां फैक्टरी चल रही थी, ढह गई। तेज आवाज सुनकर गांव वाले दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे पति-पत्नी को निकाला। हादसे की सूचना पर पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बुरी तरह झुलसे दंपती को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने विमला देवी को मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र 80 से 90 प्रतिशत तक झुलस गए थे, उनकी हालत गंभीर देखकर उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसडीएम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि पटाखे (आवाज वाले लहसुन) बनाते समय दबाव के कारण चिंगारी निकलना आम है, जिससे यह हादसा हुआ लगता है। वीरेंद्र की हालत में सुधार होने पर ही हादसे के बारे में और जानकारी मिल पाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com