- आरोपी दामाद गिरफ्तार
विरार (सं. भा.) विरार पूर्व क्षेत्र में शराब के नशे में दामाद ने अपनी सास पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में घायल सास की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम राजू पवार बताया जा रहा है। इस मामले में आरोपी की पत्नी वंदना राजू पवार द्वारा विरार पुलिस स्टेशन में आरोपी पति के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार रात 8.30 बजे की है। जहां आरोपी सहित सभी खाना खाने बैठे थे, उसी दौरान सास और दामाद में किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई थी और विवाद इतना बढ़ गया कि बात मरने- मारने तक पहुंच गई। उसी दौरान नशे में धुत आरोपी राजू पवार (दामाद) अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करने के इरादे से दौड़ा, पास में बैठी सास (रेशमा वालवी, 60 वर्ष) बीच बचाव करने आई, जिसके बाद नशे में धुत आरोपी राजू पवार ने अपनी सास के गले पर चाकू से वार कर मौके से फरार हो गया। आरोपी को विरार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई पलिस द्वारा की जा रही है।



