मुंबई (सं. भा.) : समाजसेवा अलग अलग प्रकार से की जाती है। कुछ लोग जरूरतमंदों को अर्थिक रुप से तो कुछ लोग अन्य प्रकार से जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसे ही लोगों में शामिल हैं अंधेरी के संजय रायजादानी जो सैकड़ों बार रक्तदान करके कई युवाओं को प्रेरित करने का कार्य किया है। एक समारोह में रक्तदान वीर संजय रायजादानी को सम्मानीत करने के बाद उनके बारे में ऐसा वक्तव्य सांसद गोपाल शेट्टी ने दिया है। इस मौके पर सांसद शेट्टी ने संजय रायजादा को विशेष अभिनंदन किया है। बोरीवली पश्चिम स्थित सर्वोदय हॉल में जीतो यूथ गोरेगांव और जीतो डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि संजय रायजादा ने दो सौ से अधिक बार रक्तदान कर कीर्तिमान स्थापित किया है। सांसद गोपाल शेट्टी ने समाज सेवा की उत्कृष्ट मिसाल कायम करने के लिए संजय रायजादा की सराहना की है। इस अवसर पर जीतो युवा संस्था के अध्यक्ष सुनय शाह, सचिव यश पारेख, डायग्नोस्टिक सेंटर के दीपक मागिया, सौजन्य देनेवाले भद्रेश शाह, भाजपा के धवल वोरा और पूर्व नगरसेविका बीना दोशी उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी उत्तर मुंबई भाजपा, प्रचार प्रमुख, नीला सोनी राठोड़ ने दिया है।



