spot_img
Homeमुंबईविधान परिषद में गुंजा अवैध लॉटरी के धंधे का मुद्दा

विधान परिषद में गुंजा अवैध लॉटरी के धंधे का मुद्दा

  • गृहमंत्री फडणवीस ने कहा होगी सबकी जांच
  • कांदिवली पुलिस को क्या दिखाई देंगे अब लॉटरी के अवैध धंधे?

मुंबई (सं. भा.)। उद्धव ठाकरे सरकार के द्वारा जिस अवैध लॉटरी के धंधे पर बैन लगा दिया गया था। एकनाथ शिंदे की सरकार के आने के बाद एक बार फिर लॉटरी के अवैध धंधे ने जोर पकड़ना शुरु कर दिया है। मुंबई शहर में कुकुरमुत्ते की तरह गल्ली गल्ली में उग आए लॉटरी के अवैध धंधे को लेकर महाराष्ट्र के विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने जोरदार अवाज उठाई। दानवे ने आरोप लगाया कि मुंबई शहर में लॉटरी का अवैध धंधा इन दिनों जोरों पर चल रहा है।

मुंबई शहर में एक बीजेपी कार्यालय के बाहर डोनगावकर नामक व्यक्ति द्वारा लॉटरी का अवैध धंधा चलाए जाने का आरोप भी दानवे ने लगाया है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता के इन आरोपों के जवाब में उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब देते हुए कहा कि शहर में चलने वाले लॉटरी के इन अवैध धंधो की पूरी जांच की जाएगी। साथ ही उन्होंने कानूनी कार्रवाई किए जाने का अश्वासन भी सदन को दिया।

              
बता दें कि कांदिवली पश्चिम के गणेश नगर, लालजी पाड़ा, कांदिवली स्टेशन, हिंदुस्तान नाका आदी इलाकों में दर्जनों लॉटरी के अवैध धंधे चलाए जा रहे हैं। लालजी पाड़ा पुलिस बीट चौकी के सामने तो खुलेआम लॉटरी का धंधा अवैध तौर पर चलाया जा रहा है। इस संबंध में कांदिवली के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को जानकारी भी दी गई है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को जानकारी दे कर कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया, तब उन्होने जानकारी देने वाले को साफ कह दिया कि लॉटरी का जहां जहां धंधा चल रहा है वह दिखाओ तब कार्रवाई करुंगा। विधान सभा में गृहमंत्री द्वारा लॉटरी के अवैध धंधो के खिलाफ जांच करने और कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कहने के बाद क्या कांदिवली पुलिस को उनके क्षेत्र में चलने वाले लॉटरी के अवैध दिखाई देंगे या नही? यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com