spot_img
Homeमुंबईसांसद शेट्टी ने किया ऐश्वर्या मिश्रा का सम्मान

सांसद शेट्टी ने किया ऐश्वर्या मिश्रा का सम्मान

मुंबई (सं. भा.) : उत्तर मुंबई के दहिसर पूर्व में रहने वाली ऐश्वर्या मिश्रा ने एशियाई खेलों में एथलेटिक्स 4×400 मीटर के रिले रेस में भारत के लिए रजत पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी ने ऐश्वर्या मिश्रा के घर जा कर उसका स्वागत और सम्मान किया।
सांसद गोपाल शेट्टी ने ऐश्वर्या के साथ ही उंसके माता पिता को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर पिता कैलाश मिश्रा द्वारा बेटी ऐश्वर्या मिश्रा, बेटा संकेत मिश्रा सहित एक अन्य पुत्री के लालन पालन में किए गए उनके संघर्ष और परिश्रम को सांसद शेट्टी ने बड़े ध्यान से सुना और उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की।


इस अवसर पर सांसद गोपाल शेट्टी के साथ उत्तर मुंबई जिल्हा के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेता एड. जे.पी. मिश्रा, श्रीकांत पांडे, पोयसर जीमखाना के पूर्व अध्यक्ष हर्षदभाई मेहता, उपाध्यक्ष करुणाकर शेट्टी, ब्रह्मदत्त तिवारी भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com