spot_img
Homeमुंबईसेवा भावी कार्य के लिए मुंबई कांग्रेस सेवादल सम्मानित

सेवा भावी कार्य के लिए मुंबई कांग्रेस सेवादल सम्मानित

मुंबई (सं. भा.) कांग्रेस की स्थापना काल से उसको आगे बढ़ाने के लिए एक ऐसे विंग की आव्यशाकता महसूस की गई जो संघ की तर्ज पर पार्टी की विचारधारा का प्रचार और प्रसार करे। इसी को ध्यान में रखकर कांग्रेस सेवादल की स्थापना की गई थी। कांग्रेस सेवादल को सेवा भावी कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए रखी गई स्पर्धा में राज्यों में सबसे अच्छा कार्य करने के लिए मुंबई सेवादल को प्रथम स्थान का पुरस्कार मिला है।

मुंबई कांग्रेस सेवा दल के यंग ब्रिगेड मुंबई अध्यक्ष शैलेश चौरसिया ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रति सेवादल की एक्टिविटी में मुंबई सेवादल ने अपना नाम स्थापित किया है। मुंबई सेवादल के इसी कार्य के मद्देनजर ऑल इंडिया कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने मुंबई प्रदेश सेवादल अध्यक्ष सतीश मनचंदा व कार्यकारी अध्यक्ष कमला प्रसाद यादव को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रभारी कंपा, प्रदीप राजावाड़ा, नरेश दलवी, शैलेश चौरसिया, एचके विश्वकर्मा, रमेश रूपाली, जयश्री रणदीव यमुने, सरी ठाकुर व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com