spot_img
Homeमुंबईमुंबई मनपा चुनाव बैलेट पेपर से हो

मुंबई मनपा चुनाव बैलेट पेपर से हो

कांग्रेस ने की मांग

मुंबई (सं. भा.) : मुंबई कांग्रेस ने एक बार फिर ईवीएम मशीन पर अविश्वास जताते हुए मुंबई मनपा का होने वाला आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की है। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप ने उक्त मांग की है शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी इस मांग के संदर्भ में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

जगताप ने कहा कि वर्ष 2016 से 2019 की अवधि में मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान करीब 19 लाख ईवीएम मशीनें गायब हो गईं। चुनाव आयोग की ओर से भी इस संदर्भ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। इससे देश की आम जनता के मन में भी संभ्रम पैदा हो रहा है। जगताप ने कहा कि जिस देश ने ईवीएम मशीन को विकसित किया, उस जर्मनी ने भी चुनाव में ईवीएम मशीन का इस्तेमाल बंद कर दिया है। साथ ही दुनिया के अन्य देशों में भी चुनाव में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाता है। तो हमारे देश में ईवीएम से चुनाव कराए जाने का हठ क्यों? हम मुंबई कांग्रेस की ओर से मांग करते हैं कि महाराष्ट्र में सभी स्थानीय निकाय चुनावों के साथ-साथ आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में ईवीएम मशीनों के बजाय मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com