मनपा का टोल फ्री नंबर महिनों से पड़ा है बंद
वसई (सं. भा.) : लोगों को सुविधा देने के उदेश्य से वसई – विरार मनपा ने टोल फ्री नंबर शुरु किया था। यह नंबर पिछले कई महिनों से बंद पड़ा है। इस वजह से वसई – विरार के रहिवासीयों की परेशानी इन दिनों बढ़ गई है।
वसई विरार शहर मनपा की ओर से शहर के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की जरूरी सेवा व सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। ऐसे में शहर में बढ़ती जनसंख्या के साथ ही नागरिकों की जरूरतें भी बढ़ रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों में पैदा होने वाली दिक्कतों, मनपा सम्बंधित मुद्दों की शिकायत, जानकारी के साथ ही उपायों के सम्बंध में सुझाव मनपा को मिल सके इसके लिए मनपा ने हेल्पलाइन (टोल फ्री) नंबर 18002334353 शुरू किया था। इस नंबर पर संपर्क कर शहर के नागरिक तरह-तरह के मुद्दे, शिकायतें और अन्य सुझाव दें रहे थे। बहुजन विकास आघाडी के वरिष्ठ उत्तर भारतीय नेता प्रदीप सिंह ने बताया कि मनपा का टोल फ्री नम्बर पिछले कई महीनों से बद है। ऐसे में नागरिकों का मनपा से सीधा संर्पक नहीं हो पा रहा है। मनपा की लापरवाही से नम्बर बंद होने से नागरिकों को काफी मुश्किलें हो रही है। नागरिकों की जरूरतों को देखते हुए टोल फ्री नम्बर तत्काल शुरू कराने की मांग सिंह ने की है।


