दादर (सं. भा.) मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर ने कहा कि मेरे इस पद पर आते ही पुलिस विभाग का सारा कामकाज मराठी भाषा में होगा, इसे तुरंत लागू कर दिया गया है। दादर (पूर्व) हिंदू कालोनी स्थित बी एन वैद्य सभागृह में शांता सिद्धि चैरिटेबल ट्रस्ट के छठवें स्थापना दिवस पर फणसलकर ने कहा कि महाराष्ट्र में मराठी भाषा को पहली प्राथमिकता दी जानी चाहिए लेकिन हमें अन्य भाषाओं से नफरत नहीं करना चाहिए। समारोह में मुंबई पुलिस कमिश्नर फणसलकर व अभिनेता अजीत भुरे ने दिव्यांगों को व्हील चेयर देकर उनके भावी जीवन के लिए नई आशा और सकारात्मक ऊर्जा की बात कही। इस अवसर पर मनपा की पूर्व कर्मचारी श्रद्धा देसाई ने मराठी हिंदी संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. पी. एस. रमानी को संस्था के माध्यम से उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। महासचिव भूषण जॅक ने कार्यक्रम में आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। शांता सिद्धि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पिछले वित्तीय वर्ष में की गई गतिविधियों को वीडियो के माध्यम से बताया गया, जिसमें अस्पताल में विभिन्न सर्जरी, चिकित्सा उपचार, चिकित्सा चर्चा सत्र, क्रिकेट टूर्नामेंट जैसी गतिविधियां शामिल रही।


