spot_img
Homeमुंबईमुंबई की रेल सेवा मानसून में भी रहेगी फर्राटे पर

मुंबई की रेल सेवा मानसून में भी रहेगी फर्राटे पर

  • CR का माइक्रो टनल प्रोजेक्ट अंतिम चरण में

मुंबई (सं. भा.) हर साल बारिश में जलजमाव से प्रभावित होने वाली मुंबई की लोकल सेवा को राहत देने के लिए मध्य रेलवे ने कमर कस ली है। मानसून के दौरान निर्बाध रेल सेवा सुनिश्चित करने के लिए फ्लड प्रोवेन स्थलों पर माइक्रो टनलिंग का कार्य जोरों पर है और मई के अंत तक इसे पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

दिवा-कलवा, विक्रोली-कांजुरमार्ग, सायन-कुर्ला सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में ये माइक्रो टनल तैयार किए जा रहे हैं। मध्य रेलवे ने लगभग 25 से 30 माइक्रो टनल बनाने की योजना बनाई है ताकि भारी बारिश में ट्रैक पर जलजमाव की समस्या खत्म हो सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन टनलों को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि वे रेलवे पटरियों के नीचे लगभग 2 से 3 मीटर की गहराई में जाकर वर्षा जल के निकासी चैनलों से जुड़ेंगी। इससे पानी की सहज निकासी संभव होगी और रेल परिचालन बिना किसी बाधा के जारी रहेगा।

फिलहाल विक्रोली-कांजुरमार्ग, दिवा-कलवा और सायन-कुर्ला सहित तीन स्थानों पर माइक्रो टनल का कार्य अंतिम चरण में है। इसके अतिरिक्त सँडहर्स्ट रोड, मस्जिद और एलबीएस मार्ग पर भी तेजी से कार्य प्रगति पर है और जल्द ही इन स्थानों पर भी टनलिंग पूरी कर ली जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com