spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईमनपा अनधिकृत बैनर, पोस्टर, होर्डिंग हटाकर मुंबई को बनाएगी सुंदर

मनपा अनधिकृत बैनर, पोस्टर, होर्डिंग हटाकर मुंबई को बनाएगी सुंदर

मुंबई (सं. भा.) : महानगर में अवैध रूप से लगाए गए अनाधिकृत बैनर, पोस्टर, होर्डिंग के खिलाफ बीएमसी अभियान चलाएगी। बीएमसी कमिश्नर आई. एस. चहल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुंबई में अनधिकृत रूप से लगे सभी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स को हटाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाए। बता दें कि एनबीटी ने शुक्रवार के अंक में यह मुंबई में अवैध रूप से लगे पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

चहल ने कहा मुंबई में अनाधिकृत बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स को हटाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ये सभी कार्य नियमित रूप से इस बात को ध्यान में रखते हुए किए जाएं कि प्रशासन का पहला कर्तव्य है कि नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और सुखद मुंबई का अनुभव हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com