मुंबई (सं. भा.)। मीरा रोड पुलिस ने बलात्कार के दो मामले दर्ज किये हैं। दोनों ही बलात्कारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहले मामले में एक 16 वर्षीय लड़का उत्तर प्रदेश से मुंबई छुट्टियां बिताने आया था। वह पड़ोस में रहनेवाली एक सात वर्षीया वर्षीय मासूम को इमारत की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। काफी देर से मासूम घर में नहीं दिखी तो उसकी मां उसे खोजते हुए छत पर पहुंची तो वहां का माजरा देख वह सत्र रह गई। पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि इससे पूर्व भी दुष्कर्मी ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया था। वहीं दूसरे मामले में एक युवक को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक का नाम सोहेल खान (27) है।


