spot_img
HomeमुंबईMBVV में नए शुरू हुए साइबर पुलिस स्टेशन की पहल

MBVV में नए शुरू हुए साइबर पुलिस स्टेशन की पहल

  • रील्स बनाओ इनाम पाओ

मीरा रोड (सं. भा.) मीरा भायंदर पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत साइबर पुलिस स्टेशन का उद्घाटन पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे के हाथों किया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम के माध्यम से जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए 4 से 30 नवंबर तक साइबर रील्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। स्पर्धा के प्रथम पुरस्कार विजेता को 21,000 रुपए, द्वितीय को 15,000 दिए जाएंगे।

स्पर्धा में रील बनाने के विषय

  • साइबर क्राइम (स्मिशिंग, फिशिंग, फेक प्रोफाइल। इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, वर्क फ्रॉम होम फ्रॉड, टास्क रिव्यू फ्रॉड, ऑनलाइन फ्रेंडशिप फ्रॉड, फेक वेबसाइट, यूआरएल गूगल सर्च।
  • सुरक्षित बैंकिंग के संबंध में जन जागरूकता।
  • सोशल मीडिया सुरक्षा, सुरक्षित प्रोफ़ाइल। ऑनलाइन सुरक्षा।
  • यूपीआई सुरक्षा..

प्रतियोगियों को नामांकन वेबसाइट www.reelscompetition.com पर करना होगा। रील्स बनाने के नियम, नियम और शर्तें उपरोक्त वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com