spot_img
HomeमुंबईBKC के 30.16 एकड़ जमीन पर जल्द बनेगी हाई कोर्ट की नई...

BKC के 30.16 एकड़ जमीन पर जल्द बनेगी हाई कोर्ट की नई इमारत

मुंबई (सं. भा.)  बांबे हाई कोर्ट की नई इमारत बांद्रा (पूर्व) बीकेसी में बनने जा रही है। राज्य सरकार ने हाई कोर्ट के लिए बांद्रा में 30.16 एकड़ जमीन देने का फैसला किया गया है। महाराष्ट्र सरकार के महाधिवक्ता बीरेंद्र सराफ ने हाई कोर्ट में एक याचिका की सुनवाई के दौरान जानकारी दी। हाईकोर्ट ने 2019 में राज्य सरकार को नई इमारत बनाने का आदेश दिया था. इसे लागू नहीं किए जाने के कारण वकील अहमद आब्दी ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की थी। याचिका पर गुरुवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसवी गंगापरवाला और न्यायमूर्ति संदीप मारणे की पीठ के समक्ष सुनवाई हुई। महाधिवक्ता की गवाही के बाद हाई कोर्ट ने अवमानना याचिका का निस्तारण कर दिया, लेकिन आदेश पूरा होने तक मूल जनहित याचिका को लंबित रखने का निर्देश दिया है। साथ ही राज्य सरकार को जून में कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। बीकेसी में इस प्लॉट के आवंटन के लिए औपचारिक अध्यादेश जल्द ही जारी किया जाएगा। परिसर में बांबे हाई कोर्ट और अन्य न्यायिक प्राधिकरण भी होंगे… कुछ अन्य न्यायिक प्राधिकरण भी होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com