spot_img
Homeमुंबईबीएमसी के प्रसूति अस्पतालों में कैंसर जांच की नई पहल

बीएमसी के प्रसूति अस्पतालों में कैंसर जांच की नई पहल

 महिलाओं को मिलेगा मुफ्त परीक्षण

मुंबई (सं. भा.) – बीएमसी प्रशासन ने अब कैंसर की रोकथाम और समय पर निदान के लिए बड़ा कदम उठाया है। बीएमसी संचालित प्रसूति अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर अब मुख, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच की जाएगी। यह नई सुविधा फरवरी के अंत तक शुरू होने की संभावना है।

बीएमसी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में कैंसर उपचार के लिए ‘विभागवार व्यापक कैंसर सेवा मॉडल’ लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत, प्रत्येक संभाग में प्रसूति वार्डों और स्वास्थ्य केंद्रों में हर महीने एक या दो दिन के लिए कैंसर जांच क्लिनिक सेवाएं शुरू की जाएंगी।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य कैंसर का शुरुआती चरण में ही निदान करना है, ताकि सही समय पर उपचार किया जा सके। देशभर में स्तन कैंसर के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, ऐसे में यह कदम महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

बीएमसी के इस फैसले से गर्भवती महिलाओं और नई माताओं को अस्पतालों में नियमित जांच के दौरान ही मुफ्त कैंसर परीक्षण की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल कैंसर नियंत्रण में एक मील का पत्थर साबित हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com