spot_img
Homeठाणे/पालघरठाणे में नई पहल: हजारों गरीब परिवारों को मिलेगा साड़ी का लाभ

ठाणे में नई पहल: हजारों गरीब परिवारों को मिलेगा साड़ी का लाभ

ठाणे (सं. भा.)।मुंबई से सटे ठाणे जिले में अंत्योदय राशन कार्डधारक परिवारों के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी राहत भरी योजना शुरू करने का फैसला लिया है। इस पहल के तहत जिले के 48,704 पात्र परिवारों को हर साल मुफ्त साड़ी दी जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
यह योजना सहकार, विपणन एवं वस्त्रोद्योग विभाग के जरिए लागू की जा रही है और इसके सुचारू संचालन के लिए जिला आपूर्ति विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि योजना का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाए।
अंबरनाथ, भिवंडी, कल्याण, मुरबाड और शहापुर तहसीलों में इस योजना का लाभ मिलेगा। साड़ियों की आपूर्ति राज्य पावरलूम महामंडल के माध्यम से संबंधित गोदामों तक की जा रही है। वितरण प्रक्रिया में गड़बड़ी रोकने के लिए ई-पॉस मशीन का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है, जिससे हर लाभार्थी का रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज होगा।
प्रशासन ने भंडारण और परिवहन को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि किसी भी पात्र परिवार को योजना से वंचित न रहना पड़े। आंकड़ों के अनुसार शहापुर तहसील में सबसे अधिक साड़ियों का वितरण होगा, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में लाभार्थियों को इसका फायदा मिलेगा।
जिला प्रशासन के मुताबिक यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा साबित होगी और उनकी दैनिक जरूरतों में मदद करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com