spot_img
Homeमुंबईमुंबई में प्रदूषण से निपटने की नई तैयारी

मुंबई में प्रदूषण से निपटने की नई तैयारी

हॉटस्पॉट की पहचान करेगा बीएमसी

मुंबई(स भा): मुंबई में वायु प्रदूषण से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए, मुंबई मनपा (बीएमसी) ने एक नई रणनीति तैयार की है। इसके तहत, मानसून के बाद शहर के प्रदूषण वाले हॉटस्पॉट की पहचान की जाएगी। इस काम के लिए, बीएमसी ने एक प्रतिष्ठित संस्थान (इंस्टीट्यूट ऑफ रेप्युट) के साथ समझौता किया है और जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कदम से प्रदूषण के सटीक स्रोतों का पता चलेगा, जिससे उसे नियंत्रित करना आसान होगा।
अधिकारी के अनुसार, लोहा और इस्पात कारखानों, अन्य छोटे-बड़े कारखानों, सीवेज और ठोस कचरे से भी काफी प्रदूषण होता है। यह संस्थान प्रदूषण के प्रकार, उसके स्रोत और मात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी देगा।
इसके साथ ही, बीएमसी पुणे स्थित आईआईटीएम की मदद से ‘एयरवाइज’ नामक एक प्रणाली भी विकसित कर रही है। यह प्रणाली 72 घंटों तक वायु गुणवत्ता का सटीक पूर्वानुमान देगी और पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे प्रदूषकों में उत्सर्जन स्रोतों के योगदान की पहचान करने में भी मदद करेगी। इन पहलों से समय पर प्रदूषण की पहचान और उसके उपाय करना संभव हो पाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com