spot_img
Homeमुंबईउत्तर मुंबई भाजपा ने भेजी तीन ट्रक राहत सामग्री

उत्तर मुंबई भाजपा ने भेजी तीन ट्रक राहत सामग्री

मुंबई (सं. भा.)। संकट के समय में ही अपने लोगों की पहचान होती है इसी को ध्यान में रखते हुए कोकण के तूफान प्रभावितों की मदद करने के लिए भाजपा आगे आई है चक्रवाती तूफान से प्रभावित कोकण वासियों के लिए मुंबई भाजपा एवं भाजपा कोकण विकास आघाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में राहत अभियान के तहत ‘एक हाथ मदद का’ जारी है. उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी के आह्वान पर जिले की बोरिवली, कांदिवली विधानसभा से जीवनावश्यक सामानों से भरे तीन ट्रकों को कांदिवली पश्चिम, एसवी रोड स्थित जिला कार्यालय से रवाना किया गया.

उत्तर मुंबई भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश खणकर ने बताया कि इन ट्रकों में ताडपत्री, सीमेंट पत्रा, अनाज किट, कपड़े व अनेक जरूरी वस्तुओं का समावेश है. इसमें सांसद गोपाल शेट्टी, विधान परिषद सदस्य विजय भाई गिरकर, दहिसर विधायक मनीषा चौधरी, बोरिवली के विधायक सुनील राणे, चारकोप के विधायक योगेश सागर, कांदिवली पूर्व के विधायक अतुल भातखलकर का विशेष योगदान है. इस अवसर पर प्रदेश नेता रघुनाथ कुलकर्णी, कोकण विकास आघाडी मुंबई अध्यक्ष सुहास आडीवडेकर, उत्तर मुंबई कोकण विकास आघाडी अध्यक्ष सुमेश आंब्रे, विनोद शेलार, नगरसेवक दीपक तावडे, प्रभाग समिती अध्यक्ष लीना देहेरकर, बाबा सिंह, निखिल व्यास, गंगाराम जमनानी, योगेश पडवळ आदि उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com