- बढ़ेगा टोल टैक्स
मुंबई (सं. भा.) एक बार फिर लोगों पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। आने वाले कुछ दिनों में मुंबई में घुसना भी महंगा हो जाएगा। 1 अक्टूबर से मुंबई के 5 एंट्री प्वाइंट्स पर टोल की दरें 12.50-18.85% बढ़ने वाली है। अगर 5 एंट्री प्वाइंट्स की बात करें तो उसमें दहिसर, एलबीएस रोड- मुलुंड, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे- मुलुंड, एरोली क्रीक ब्रिज और वाशी शामिल है। हल्की मोटर वाहनों या यात्री कारों के लिए टोल 5 रुपए महंगा होगा यानी 40 रुपए से 45 रुपए हो जाएगा, मिनी बसों के लिए टोल मौजूद समय में 65 रुपए है, लेकिन अब वह भी 10 रुपये से बढ़कर 75 रुपए हो जाएगा। राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार ट्रक और बसों को 150 रुपए का भुगतान करना होगा, जबकि मल्टी एक्सल वाहनों से 190 रुपए का शुल्क लिया जाएगा। यह शुल्क नवंबर 2026 तक जारी रहेगा।

हर 3 साल में होता है टोल संशोधन
बता दें कि टोल संशोधन हर 3 साल में होता है। पिछला संशोधन 1 अक्टूबर 2020 को हुआ था और आने वाला संशोधन 1 अक्टूबर 2026 को होगा। 2010 में टोल कलेक्ट करने वाली कंपनी ने एमएसआरडीसी द्वारा किए गए खर्च के लिए 200 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान किया था।
बदले में निजी कंपनी एमएसआरडीसी को भुगतान करते समय उधार, प्रशासनिक, परिचालन, रखरखाव और अन्य लागतों सहित इसकी वसूली कर रही है। हालांकि 2026 के बाद दहिसर, एलबीएस रोड- मुलुंड, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे-मुलुंड और ऐरोली क्रीक ब्रिज पर टोल लेवी बंद हो जाएगी, लेकिन नए ठाणे क्रीक ब्रिज और वाशी निर्माण लागत वसूली जारी रहेगा।


