मुंबई (सं. भा.)। अभी तक खाने पीने की वस्तुओं का मिलावटी कारोबार करने की खबरे आती थी लेकिन अब ब्रांडेड कपड़ो के नाम पर भी नकली कारोबार किए जाने का मामला सामने आया है। मालाड पूर्व मे चलने वाली एक गारमेंट फैक्ट्री मे साधारड़ जींस पैंट पर ब्रांडेड कंपनी का टैग लगाकर बेचे जाने का मामला सामने आया है। मालाड पुलिस की कुरार पुलिस ने एक गार्मेंट फैक्टरी में छापा मारकर वहां के मालिकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह दोनों अपने कारखाने में बने जींस और टी शर्ट पर लेविस सहित अन्य ब्रांडेड कंपनियों के टैग लगाकर भारी कीमत पर बेचते थे। कुरार पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रंच शिकायत के आधार पर आरोपी इरसाद अहमद रेन (३२) कुरार इंदिरा नगर उसका साथी मुहम्मद इकलाक चौधरी (३४) डिंडोशी के हाजी बापू रोड निवासी हैं।
मालाड में २ आरोपी पकड़े गए
मालाड पूर्व, पठान वाड़ी के संजय नगर स्थित पिंपलकर कंपाउंड में दोनों रेडीमेड गार्मेंट का कारखाना चलाते है, जो ब्रांडेड कंपनियों के टैग लगाकर शोरुम में बेचने के लिए देते थे। लेविस कंपनी के अधिकारियों को कंपनी के नाम पर बिना अनुमति कंपनी का टैग लगाकर जालसाजी किए जाने का पता चला। लेविस कंपनी से जुड़े संरोष नालेकर की शिकायत पर क्राइम ब्रंच यूनिट ने कारखाने में छापामारी की। वहां मिले सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कॉपी राइट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बोरीवली न्यायालय में पेश किया, जहां ३ दिन की पुलिस रिमांड मिली है।


