spot_img
Homeमुंबईअब सस्ती जेनेरिक दवाईयों का लाभ उठा सकेंगे मरीज

अब सस्ती जेनेरिक दवाईयों का लाभ उठा सकेंगे मरीज

  • 18 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगी दुकान

मुंबई (सं. भा.)  राज्य सरकार ने चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय के तहत 18 सरकारी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों और अस्पतालों में जेनेरिक दवा की दुकानें शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 14 मेडिकल कॉलेजों को जेनेरिक दवा केंद्र शुरू करने की अनुमति दी गई है। 4 मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में पहले पायलट प्रोग्राम के आधार पर शुरू किये गए सेंटरों को लेकर भी समझौता खत्म हो रहा है। इस बीच सभी 4 मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में इन केंद्रों को शुरू करने की अनुमति मिल गई है। इसलिए राज्य की आम जनता को अब अस्पतालों में ही सस्ती दरों पर दवा मिलने की सुविधा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com