spot_img
Homeमुंबईअब एक क्लिक पर मिलेगा नाला सफाई का ब्योरा

अब एक क्लिक पर मिलेगा नाला सफाई का ब्योरा

कचरे की ढुलाई पर रहेगी पैनी नजर

मुंबई (सं. भा.) : नाले की सफाई को लेकर हर वर्ष विपक्षी दलों के निशाने पर रहने वाली बीएमसी ने इस बार पारदर्शिता लाते हुए अब महज एक क्लिक पर पूरा ब्योरा देने जा रही है। यानी मुंबई भर के नालों की सफाई से जुड़ी जानकारी

मनपा की वेबसाइट के https://swd.mcgm.gov.in/wms२०२२ लिंक पर क्लिक कर रिपोर्ट को कोई भी मुंबईकर आसानी से देख सकता है। संबंधीत मुंबईकर के विभाग में कीचड़ हटाने का काम कैसे हो रहा है। इस लिंक का उपयोग कर कोई भी व्यक्ति घर बैठे मोबाइल पर भी अपने बगल के नाले की सफाई की स्थिति को देख सकता है।

८ लाख ८८ हजार मीट्रिक टन कचरे का होगा सफाया

मुंबई महानगर में ०५ नदियां हैं और कुल मिलाकर ३०९ बड़े नाले हैं। इनकी लंबाई करीब २९० किलोमीटर है। जबकि करीब ५०८ छोटे नाले हैं और इनकी लंबाई ६०५ किमी है। इसके अलावा मनपा क्षेत्र में लगभग २,००४ किमी सड़क के किनारे नाले हैं। नदी और नालों से हर साल मानसून से पहले कीचड़ व कचरा हटाया जाता है। मनपा की रिपोर्ट के अनुसार बड़े नालों से लगभग ४ लाख ६३ हजार मीट्रिक टन और छोटे नालों से ४ लाख २४ हजार मीट्रिक टन कीचड़ हर वर्ष निकालने का काम होता है। कुल मिलाकर लगभग ८ लाख ८८ हजार मीट्रिक टन कीचड़ निकालकर मुंबई से बाहर ले जाई जाती है। मनपा मानसून के मौसम से पहले ७५ प्रतिशत कचरा सफाई करने का लक्ष्य पर काम करती है।

२३ निविदाएं दी गई हैं

नालों की सफाई को लेकर आम जनता अक्सर चिंतित रहती है। अपने आसपास के नालों की सफाई की जानकारी पाने के लिए लोग उत्सुक रहते हैं, ताकि लोग नाला सफाई नहीं होने पर शिकायत करते हैं। ऐसे लोगों के लिए मनपा ने अपनी वेबसाइट के सॉफ्टवेयर में बदलाव किया है। वेबसाइट डैशबोर्ड बनाकर एक लिंक तैयार किया गया है। जिस पर क्लिक करके ही रोजाना की रिपोर्ट मिलेगी। इतना ही नहीं आप मनपा के रिकार्ड में दर्ज हर नाले की मौजूदा स्थिति, कचरा सफाई के फोटो आदि देख सकते हैं। यहां तक कि कितने ट्रक कचरा निकाला गया और उसे किस जगह डंप किया गया। इस वर्ष बड़े नालों से कचरा हटाने के लिए ०६ निविदाएं स्वीकृत की गई हैं। जबकि छोटे नालों व सड़क किनारे गटर से कीचड़ निकालने के लिए १७ टेंडर स्वीकृत किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com