कोरो केंद्र मैदान में कराया गया श्रीमद भगवद्गीता का अभ्यास
मुंबई (सं. भा.) : उत्तर मुंबई से भाजपा के सांसद बने गोपाल शेट्टी अपने मतदाताओं के प्रति कितने संवेदनशील हैं यह समय समय पर उनके द्वारा जनहित में लिए गए निर्णय से पता चलता है। इसी कड़ी में दिसंबर २०२१ में सांसद गोपाल शेट्टी ने लोकसभा पटल पर श्रीमद् भागवत गीता अभ्यास स्कूली पाठ्यक्रम में समाविष्ट हो इसकी मांग रखी है । अपने लोकसभा क्षेत्र उत्तर मुंबई में किसी प्रशासन की प्रतीक्षा न करते हुए अपने सुज्ञ नागरिकों और उनके संतानों को सहज सुलभ तरीके से श्रीमद भगवद्गीता का अभ्यास उपलब्ध हो इसलिए ११ जून निर्जला एकादशी के महान दिवस पर यह कार्यक्रम का मंचन हुआ।
बोरीवली पश्चिम के कोरा केंद्र मैदान में एक भव्य दिव्य ऐसा यह कार्यक्रम हजारों माता पिता के साथ बच्चो ने सफल बनाया। और गीता अभ्यास में अपना नाम सैंकड़ों बच्चो ने दर्ज करवाया है।
इस्कॉन के प्रमुख परमपूज्य व्रज हरिदासजी, प.पूज्य बापजी, मगन भाई राज्यगुरु, कृष्ण भजन दास जी के प्रवचनों से कार्यक्रम अतुलनीय बना।
सांसद गोपाल शेट्टी की विधायक सुनील राणे ने अपने वक्तव्य में जोरदार प्रशंसा की। पाठ्यक्रम में गीता अभ्यास शामिल करने के लिए लोकसभा में मांग करने के संदर्भ में भूरी भूरी प्रशंसा विधायक सुनील राणे ने की। सम्पूर्ण कार्यक्रम की वांग्मय प्रस्तावना भाजपा नेता डॉ.योगेश दुबे जी ने रखी । डॉ. योगेश दुबे ने विशेष रूप से कार्यक्रम को संयोजित करनेका बीड़ा उठाया था। अतः राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता ऐसे डॉ. योगेश दुबे का सत्कार इस अवसर पर महानुभावों के हाथों हुआ।
धर्मप्रेमी उद्योगपति संदीप गुप्ता का सत्कार सांसद गोपाल शेट्टी ने किया, और पूर्ण परिचय भी दिया।
अपनी यू ट्यूब चैनल एवम् सोशल मीडिया में हजारों फॉलोअर्स के जरिए श्रीमद् भागवत गीता का प्रचार प्रसार करने वाली कु.हर्षिता ओझा का सत्कार पूजनीय संतों के हस्ते किया गया। सांसद गोपाल शेट्टी ने कु. हर्षिता ओझा और उनके अभिभावक की प्रशंसा अपने भाषण में की।
वरिष्ठ नेता एड. जयप्रकाश मिश्रा, श्रीकांत पांडे, जिलाध्यक्ष गणेश खनकर, पॉइसर जिमखाना के अध्यक्ष मुकेश भंडारी, करुणाकर शेट्टी, निषाद कोरा, बागेश्री जोशी, अन्य सर्व पदाधिकारीगण, भाजपा मुंबई पदाधिकारी युनुस खान, विनोद शेलार, ज्ञानमूर्ति शर्मा, उत्तर मुंबई के सर्व सम्माननीय नगरसेवकगण, भाजपा पदाधिकारी, समाज के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे और कार्यक्रम को यशस्वी बनाया।
कार्यक्रम का संचालन निषाद कोरा ने किया ।


