मुंबई (सं. भा.) इगतपुरी से टिटवाला के दौरान पुष्पक एक्सप्रेस से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है, यह घटना 12 नवंबर की बताई जा रही है। घटना के दिन डोंबिवली की रहने वाली 3 लड़कियां पुष्पक एक्सप्रेस से कल्याण आ रही थी। शिकायत मिलने पर इस मामले में कल्याण जीआरपी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।



