spot_img
Homeउत्तर प्रदेशहवा देने वाले पंखे ने ले ली 4 बच्चों की जान।

हवा देने वाले पंखे ने ले ली 4 बच्चों की जान।

  • उतर आया था करंट, मचा कोहराम

उन्नाव (सं. भा.) बारासगवर थाना क्षेत्र के लालमन खेड़ा गांव में आज शाम एक घर के बाहर रखे फर्राटा पंखे में बिजली का करंट उतरने से एक के बाद एक कर बच्चे-बच्चियों की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
जानकारी के अनुसार लालमन खेड़ा निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद के घर के बाहर एक फर्राटा पंखा लगा है। आज शाम फर्राटा पंखा घर के बाहर रखा था इसी दौरान पास में खेल रहे एक बच्चे ने उसे छू लिया और उसमें करंट होने की वजह से वह चिपक गया। चीख पुकार सुनकर पास में मौजूद तीन बच्चे पहुंच गए और एक दूसरे को बचाने के चक्कर में करंट की चपेट में आते गए। करंट लगने से चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चपेट में आने वाले बच्चों के नाम मयंक (9) हिमांशी (8) हिमांक (6) मानसी (4) बताया गया है। बताया जा रहा है सभी भाई बहन हैं। चारों के शव देख परिजन बेहोश होकर गिरते रहे। आसपास मोहल्ले के लोग पहुंचे तो उनका भी रो रो कर बुरा हाल हो गया।

हादसे की जानकारी बारासागर थाना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिलीप प्रजापति ने घटना स्थल पहुंच कर जांच पड़ताल की है और अग्रिम कार्यवाही की बात कही है। क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष कुमार ने बताया कि थाना बरासगव के लालमन गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार सरोज के घर में रखे पंखे में अचानक करेंट आ जाने और उसकी चपेट में आ कर उनके चार बच्चे जिसमें दो बेटे और दो बेटियां आ गईं, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी । इस मामले में विधि कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com