spot_img
Homeमुंबईमनपा ऐप से ऑनलाइन शॉपिंग

मनपा ऐप से ऑनलाइन शॉपिंग

  • खरीद सकेंगे महिला बचत गटों के उत्पाद

मुंबई (सं. भा.) बीएमसी ने मुंबई में महिला बचत गटों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों को घर- घर पहुंचाने के उद्देश्य से एक वेबसाइट डिवेलप किया है। सेल्फ हेल्प ग्रुप की वेबसाइट https://shgeshop.com पर महिलाओं द्वारा बनाए गए होम डेकोर से लेकर किचन एसेंशियल और फूड प्रॉडक्ट्स से लेकर बच्चों के खिलौने तक उपलब्ध हैं। लोग हर तरह की ऑनलाइन शॉपिंग कर सकेंगे।
मनपा अधिकारी ने कहा कि ऐप उत्पादों की अच्छी ब्रैडिंग और मार्केटिंग में मदद करेगा। घर-घर तक इन प्रॉडक्ट्स को पहुंचाने के लिए अधिक कुशल नेटवर्क का उपयोग करने की आवश्यकता है।

डिब्बे वालों को महिला बचत समूहों के उत्पाद पूरे मुंबई में पहुंचाने की अनुमति दे दी गई है। मुंबई में लगभग दस हजार महिला बचत समूहों के साथ एक लाख से अधिक महिलाएं विभिन्न प्रकार की वस्तुओं व सामानों का उत्पादन कर रही हैं। इनमें खाद्य पदार्थों से लेकर महिलाओं के उपयोग में आने वाली वस्तुएं भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com