spot_img
Homeमुंबईसमर स्पेशल ट्रेनों को रेल प्रशासन ने दिया विस्तार

समर स्पेशल ट्रेनों को रेल प्रशासन ने दिया विस्तार

मुंबई (सं. भा.) : गर्मी की छुट्टी बीत जाने के बावजूद मुंबई से उत्तर भारत की ओर आने- जानेवाली ट्रेनों में भीड़ जस की तस बनी हुई है। एक ओर गर्मी की छुट्टी में गांव से लौटनेवाले यात्रियों की भीड़ है तो दूसरी ओर जुलाई में पड़नेवाले विवाह के मुहूर्तों ने मुंबई से उत्तर भारत जानेवाले यात्रियों की संख्या बढ़ा दी है। इस परिस्थिति में जिन यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है वह जनरल और वेटिंग टिकट पर रेल सफर करने को मजबूर हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने वर्तमान में चल रही 35 स्पेशल ट्रेनों (विशेष ट्रेन) को विस्तार दिया है। जिन ट्रेनों को दिसंबर तक विस्तार दिया गया है उनमें मुंबई से बनारस, कानपुर, माता वैष्णवदेवी, काठगोदाम जाने वाली ट्रेन शामिल हैं।
ज्योतिष शास्त्र में दैत्य गुरु शुक्राचार्य और देव गुरु बृहस्पति को शादी विवाह आदि शुभ कार्यों के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्र और गुरु के अस्त होने के चलते इस वर्ष मई और जून में विवाह का एक भी मुहूर्त नहीं था।


ज्योतिषाचार्य पं. मोहन राज्यगुरु के अनुसार जुलाई में 2 तारीख को शुक्रोदय के बाद से विवाह मुहूर्त बनने लगेंगे। पंचांग के अनुसार जुलाई महीने में कुल 9 मुहूर्त हैं जिससे मात्र नौ दिन तक ही शहनाई बजेगी। 16 जुलाई से 11 नवंबर तक चातुर्मास के चलते विवाह मुहूर्त नहीं है। 2 जुलाई, 3, 4, 9, 11, 12, 13, 14 एवं 15 जुलाई को विवाह का शुभ मुहूर्त है। इन विशेष ट्रेनों की बुकिंग आज से शुरू हो रही है। इनकी बुकिंग पीआरएस सिस्टम और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर की जा सकती है।

इन ट्रेनों को दिसंबर तक मिला विस्तार

ट्रेन संख्या                                     पहले              अब

09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस              26 जून           25 दिसंबर

09184 बनारस – मुंबई सेंट्रल            28 जून           27 दिसंबर

09185 मुंबई सेंट्रल- कानपूर             30 जून           29 दिसंबर

09186 कानपूर – मुंबई सेंट्रल            1 जुलाई           30 दिसंबर

09097 बांद्रा टर्मिनस- माता वैष्णवदेवी   30 जून         29 दिसंबर

09098 माता वैष्णोदेवी- बांद्रा टर्मिनस     2 जूलाई       31 दिसंबर

09075 मुंबई सेंट्रल काठगोदाम             26 जून        25 दिसंबर

09076 काठगोदाम मुंबई सेंट्रल             27 जून        26 दिसंबर

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com