spot_img
Homeमुंबई10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा 16 जुलाई से होने से बचेगा...

10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा 16 जुलाई से होने से बचेगा विद्यार्थियों का साल

मुंबई (सं. भा.) दसवीं और बारहवीं में फेल होने वाले या श्रेणी सुधार के इच्छुक विद्यार्थियों की पूरक परीक्षा 16 जुलाई से शुरू हो जाएगी। पिछले दो वर्षों से कोशिश हो रही है कि पूरक परीक्षाएं जल्द लेकर नतीजे घोषित करा दिया जाए जिससे विद्यार्थियों का साल खराब न हो और उन्हें शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान ही दाखिला मिल जाए। महाराष्ट्र बोर्ड ने कुछ दिनों पहले जो समय सारिणी जाहिर की है, उनके मुताबिक दसवीं, बारहवीं के साथ व्यावसायिक (वोकेशनल) कोर्सेस की भी पूरक परीक्षाएं 16 जुलाई को शुरू हो जाएंगी। दसवीं की परीक्षा 16 जुलाई से 30 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 16 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेंगी। 12वीं (वोकेशनल) की परीक्षाएं भी 16 जुलाई से 3 अगस्त के बीच होंगी।

बोर्ड ने विद्यार्थियों को आगाह किया है कि वे सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने वाले किसी टाइम टेबल पर भरोसा न करें और अपने स्कूल द्वारा प्रकाशित परीक्षा की समयसारिणी देखें। ज्यादातर परीक्षाएं दूसरे सत्र में भी रखी गईं हैं। प्रोफेसर दयानंद तिवारी ने कहा कि जल्द परीक्षा के चलते पूरक परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों का साल बच जाता है और उन्हें इसी सत्र में कहीं न कहीं दाखिला मिल जाता है। हालांकि जब तक नतीजे आते हैं, तब तक जिन कोर्सेस की भारी मांग हैं वहां दाखिले पूरे हो चुके होते हैं। फिर भी विद्यार्थियों के पास कई विकल्प होते हैं, जहां वे दाखिला ले सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com