spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमोतिगरपुर व कुड़वार सीएचसी में एल-टू अस्पताल का संचालन शुरू

मोतिगरपुर व कुड़वार सीएचसी में एल-टू अस्पताल का संचालन शुरू

सुलतानपुर (सं. भा.) : कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़वार व मोतिगरपुर में कोविड केयर एल-टू अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया गया है। चिकित्सकों व स्टाफ की तैनाती के साथ मरीजों को भर्ती कर इलाज भी किया जाने लगा है।

कोरोना संक्रमण को रोकने व जरूरतमंदों को समय से समुचित इलाज के लिए केएनआइटी व वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग स्थित अमहट में 50-50 बेड का एल- टू अस्पताल संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही दो सौ बेड के दो एल- वन अस्पतालों में भी कोविड के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। कम लक्षण वाले मरीजों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल में भी 50 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे इन अस्पतालों में बेड की संख्या कम पड़ रही है। इन्ही समस्याओं को देखते हुए कुड़वार व मोतिगरपुर सीएचसी को एल- टू में तब्दील कर दिया गया है। पहले चरण में यहां 15-15 बेड की व्यवस्था की गई है। सीएमओ डा. डीके त्रिपाठी ने बताया कि कोविड केयर अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया गया है। दोनों अस्पतालों में पांच-पांच आक्सीजन कंसनट्रेटर की भी व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर 15-15 और बढ़ा दिए जाएंगे। ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए कुड़वार में आक्सीजन प्लांट लगाए जाने की भी तैयारी चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com