spot_img
Homeमहाराष्ट्रपेट में उठा दर्द, डॉक्टर ने दिया इन्जेक्शन

पेट में उठा दर्द, डॉक्टर ने दिया इन्जेक्शन

  • हुई मौत, जांच जारी
    भायंदर(सं.भा.): एक 5 वर्षीय बच्चे के पेट में उठा असहनीय दर्द के बाद परिजन उसे मीरा रोड के भक्तिवेदांता हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे 2 इंजेक्शन लगाए और बच्चा एकदम ठीक है कह घर भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद हॉस्पिटल में ही बच्चे को उल्टी हुई इसके बावजूद वह बिलकुल ठीक है ऐसा डॉक्टरों ने बताया और घर भेज दिया। घर पहुंचते ही बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई।
    गौरतलब है कि बच्चे की मौत के बाद परिजनों के साथ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने मीरा रोड के भक्तिवेदांत हॉस्पिटल के बाहर जमकर हंगामा किया। अस्पताल के गेट पर घण्टों नारेबाजी की गई। लोगों ने गलत इलाज व अस्पताल की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति संभाली। मृत्यु की एडीआर दाखिल कर ली गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया गया। भायंदर थाने के पीआई मुकुटराव पाटिल ने कहा कि इलाज के सारे पेपर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट जांच के लिए राज्य मेडिकल काउंसिल के पास भेजी जाएगी। भायंदर पश्चिम में रहने वाला हर्ष माझी (5) को पेट दर्द की शिकायत के बाद एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया, वहां के डॉक्टरों ने उसे भक्तिवेदांत हॉस्पिटल रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि वहां उनके बच्चे को दो इंजेक्शन दिए गए, उसके बाद उसे उल्टी हुई,लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि बच्चा नार्मल है और उसे घर भेज दिया। घर पहुंचते ही बच्चे की मौत हो गई
RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com