spot_img
Homeमुंबईपकड़े चोर, निकले हत्यारे, युवक के गुमसुदगी का खुला राज

पकड़े चोर, निकले हत्यारे, युवक के गुमसुदगी का खुला राज

मुंबई (सं. भा.) : गोरेगांव पूर्व की आरे पुलिस ने बंद घरों में ताला तोड़ कर वहां चोरी करने के मामले में दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ की। इस दौरान दोनो ने चोरी की घटना को अंजाम देने के अलावा 24 जून 2020 को एक युवक की हत्या करने की बात भी कबूली। चोरों द्वारा की गई इस कबूली के बाद 23 वर्षीय रवि सबदे की गुमसुदगी के मामले से रहस्य का पर्दा उठ गया है। उक्त हत्या एक महिला से अवैध संबंद्ध रखने के कारण किए जाने का खुलासा दोनो आरोपियों ने किया है।
जोन 12 के डीसीपी डॉ . स्वामी ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान आरे मिल्क कॉलोनी के बंद घरों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। काफी कोशिश के बाद 20 वर्षीय मुबारक प्यरेजहाँन सय्यद उर्फ बाबू और उसके साथी 23 वर्षीय अमित सीयाराम शर्मा उर्फ बीड़ी जिन पर सेंधमारी और चोरी के कई मामले दर्ज हैं को हिरासत में लेकर आरे पुलिस ने पुछताछ की। उसी दौरान इन दोनो ने आरे मिल्क कॉलोनी के घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के अलावा रवि सबदे की हत्या किए जाने की बात भी कबुली। अरे मिल्क कॉलोनी के यूनिट 18 में रवि एक छोटा दुकान चलाता था। पड़ोस में रहने वाली तलाकसूदा दो बच्चों की मां के साथ रवि के अवैध संबंध थे। लॉक डाउन के दौरान चोरी करने के उदेश्य से बंद घरों की रेकी करने मुबारक इस क्षेत्र में घूमता रहता था। उसी दौरान उस महिला के साथ उसका भी अवैध संबंध स्थापित हो गया। रवि और मुबारक चाहते थे की महिला सिर्फ उनकी बन कर रहे। इसको लेकर दोनो के बीच कई बार विवाद भी हुआ। 24 जुन की रात को करीब 1 बजे मुबारक ने रवि को शराब पीने के बहाने जोगेश्वरी पूर्व, जे. वी. एल. रोड स्थित अडाणी इलेक्ट्रिसिटी के ऑफिस के पास बुलाया। उस दौरान भी उस महिला को लेकर दोनो में विवाद हुआ। उसी दौरान अमित शर्मा की मदद से मुबारक ने पत्थर से मार कर हत्या कर दी। उसकी पहचान छुपाने के लिए उसके कपड़े, मोबाइल और चपल नाले में फेंक दिया और लाश को एक गड्ढे में डाल दिया था। डॉ . स्वामी का कहना है कि रवि की लाश अब तक बरामद नही हुई है। उन्होने यह भी कहा कि रवि के घर नही लौटने के बाद उसके परिवार वालों ने आरे पुलिस स्टेशन में उसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। गड्ढे से लाश कहाँ गायब हुई इसका पता लगाने की कोशिश में आरे पुलिस जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com