spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसैनिक का पार्थिव शरीर पहुंचा गाँव हर आँख हुई नम, सैनिक...

सैनिक का पार्थिव शरीर पहुंचा गाँव हर आँख हुई नम, सैनिक सम्मान में चार किलोमीटर दूर अत्येष्टि स्थल तक पैदल चलकर श्रद्धांजलि देने पहुंचे ग्रामीण, ब्रेन हेमरेज से तीन दिन पूर्व इलाज के दौरान सैनिक अस्पताल हुआ था निधन

उ. प्र. (नीरज सिंह) फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मदोकीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह पहुंचा सैनिक के शव को देख गांव में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सैनिक के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार बताते चलें कि बीते बुधवार की देर रात सैनिक रामशरण पुत्र रामकिशोर विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष जो श्री गंगानगर इन्फेंट्री राजस्थान में लांस नायक के पद पर तैनात थे। कि बीते दिनों इलाज के दौरान सैनिक अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसके बाद सैनिक के पार्थिव शरीर को सम्मान पूर्वक गांव लाया गया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के रूप में महेंद्र बहादुर उर्फ बच्चा सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर दुख की घड़ी में पिता को ढांढस बंधाया। वहीं दूसरी ओर सत्तापक्ष से जनप्रतिनिधि ना होने के चलते ग्रामीणों में आक्रोश दिखा।

चार किलोमीटर पैदल चल दी श्रद्धांजलि
क्षेत्रीय ग्रामीणों ने जैसे ही दुखद सूचना सुनी वैसे ही साइकिल पैदल वह बाइक से अंत्येष्टि स्थल बक्सर घाट के लिए निकले लेकिन सैनिक के सम्मान व आत्मीय प्रेम के चलते ग्रामीणों ने पैदल ही 4 किलोमीटर की दूरी तय कर अंत्येष्टि स्थल में अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

नौनिहाल सर से उठा पिता का साया
ढाई साल के नौनिहाल आदर्श को नहीं पता कि उसके सर से पिता का साया उठ गया है। वही पत्नी अनामिका के साथ मां कमला देवी रो-रो कर सुध बुध खो बैठी।

भाई ने दी मुखाग्नि

सैनिक जवान का अंतिम संस्कार भाई श्याम बाबू ने किया इस दुख की घड़ी में पालीखेडा, करनपुर, दूधीकगार ,मवैया गुनीर, मुरादीपुर,गाँव से सैकडों की संख्या में लोग पहुंचे। सूचना पर मौके में आशीष सिंह गौतम, पिन्टू सिंह चौहान,विनोद विश्वकर्मा, नारेन्द्र सिंह, सहित ग्रमीण भारी संख्या में पहुंचे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com