- अवैध सस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी के साथ असलहों का जखीरा बरामद
फतेपुर (सं. भा.) फतेहपुर पुलिस ने अवैध सस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है उसकी निशानदेही पर 13 तमंचा एक रिवाल्वर व शस्त्र बनाने का उपकरण तथा ढेर सारे कारतूस के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक आगामी निकाय चुनाव को लेकर अवैध असलहो की सप्लाई होनी थी।
ललौली थाना क्षेत्र के सिधाव गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और एसओजी प्रथम की संयुक्त टीम ने मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ किया तो उसने अपना नाम मन्ना बताया, मोटरसाइकिल में टंगे झोले से 5 अवैध तमंचा पुलिस ने बरामद किया, इसके बाद आरोपी से सख्ती से पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह अवैध सस्त्र बनाने का कार्य करता है, आरोपी मन्ना की निशानदेही पर एक खंडहर नुमा मकान से पुलिस ने एक रिवाल्वर, 13 तमंचा ढेर सारे जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आगामी निकाय चुनाव में खलल डालने के उद्देश्य अवैध शस्त्र निर्मित किए जा रहे थे, अवैध सस्त्र बनाने के केस में आरोपी पहले भी जेल जा चुका है, इसके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया है।


